शिवसेना ने मोदी को सराहा, कहा- 'पहला कैबिनेट विस्तार अच्छा रहा'
(Mumbai, Mumbai) मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में संपादकीय में लिखा गया है कि कैबिनेट विस्तार का अधिकार प्रधानमंत्री का होता है। मोदी ने इस अधिकार को पूरी तरह इस्तेमाल किया है। कामकाज और बीजेपी के विस्तार के सूत्र के अनुकूल ही नए चेहरों को मौका दिया है। सामना में लिखा गया है कि बीजेपी को उत्तर प्रदेश और बिहार में अपनी जड़ मजबूत करनी है। मंत्रिमंडल में नए सहयोगियों को चुनते वक्त मोदी ने इस मापदंड को अपनाया है। मोदी ने यह साफ स्पष्ट किया है कि हिंदुस्तान की विकास यात्रा को तेज करने के लिए हम उत्सुक हैं। इस बीच शिवसेना ने विरोधाभासी संकेत देते हुए महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद पर दावा कर दिया लेकिन साथ ही यह भी संकेत दिया कि वह सरकार में शामिल होने को लेकर भाजपा के साथ समझौता वार्ता को तैयार हैं ‘जब भी वह आगे आये।’ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा भाजपा को यह अल्टीमेटम देने के बाद कि वह अपनी अल्पमत सरकार को बचाने के लिए राकांपा से समर्थन लेने के बारे में निर्णय दो दिन के भीतर स्पष्ट करे, शिवसेना ने अचानक विधानसभा सचिव को पत्र सौंपकर अपने विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे को विपक्ष के नेता का पद दिये जाने की मांग कर दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।