कोलकाता विस्फोट : 'धमाका पटाखे का नहीं था', विस्फोटकों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया
(Kolkata, Kolkata) यह भी कहा गया है कि धमाके में स्लींटर्स का इस्तेमाल नहीं हुआ लेकिन धमाका जोरदार था। विस्फोटकों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। गौर हो कि बर्धमान विस्फोट मामले में एनआईए ने जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश आतंकवादी समूह का मुख्य सदस्य बताए जाने वाले अमजद शेख को कल गिरफ्तार किया। सीआरपीएफ शिविर के नजदीक सोमवार शाम एक मामूली विस्फोट हुआ जिसमें बर्धमान विस्फोट की जांच कर रहे एनआईए का शिविर कार्यालय भी है। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के निवासी शेख उर्फ काजल पर आरोप है कि वही मुख्य व्यक्ति है जो परिष्कृत विस्फोटक उपकरण बनाने के लिए खुले बाजार से सामग्री खरीदता था। एनआईए ने कहा कि 30 वर्षीय शेख रसायन खरीदने वाला मुख्य व्यक्ति था और परिष्कृत विस्फोटक उपकरण बनाने के लिए इसे वह अन्य षड्यंत्रकारियों को मुहैया कराता था। दो अक्तूबर को हुए विस्फोट के संदिग्ध सरगना बांग्लादेशी नागरिक साजिद की गिरफ्तारी के बाद यह दूसरी बड़ी कामयाबी है। साजिद जेएमबी का मुख्य कमांडर बताया जाता है जिसे पश्चिम बंगाल की पुलिस ने शनिवार को कोलकाता हवाई अड्डे के नजदीक गिरफ्तार किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।