अलीगढ़ मुस्लिम यूनविर्सिटी के वीसी ने कहा- लाइब्रेरी में लड़कियां रहेंगी तो आएंगे चार गुना लड़के
(Aligarh, Aligarh) एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक एएमयू के वीसी ने कहा है कि अगर लाइब्रेरी में लड़कियों को जाने की इजाजत दी गई तो लाइब्रेरी आने वाले लड़कों की संख्या चार गुना बढ़ जाएगी, वीसी का कहना है कि मामला अनुशासन का नहीं, जगह की कमी का है, लड़कियों को लाइब्रेरी की सदस्‍या नहीं दिए जाने की बात पर स्‍पष्‍टीकरण देते हुए कुलपति ने कहा कि हमारी लाइब्रेरी पूरी तरह पैक है, यूनिवर्सिटी महिला कॉलेज की प्राचार्या नईमा गुलरेज ने भी वीसी की बात कर समर्थन किया, गुलरेज का कहना है कि हम लाइब्रेरी में आपके जाने की मांग को समझते हैं, लेकिन क्‍या आपने लाइब्रेरी देखी है? पहले ही वह लड़कों से खचाखच भरी रहती है, ऐसे में यदि लड़कियां वहां जाएंगी, तो निश्‍चित ही अनुशासन का मामला उठेगा, आपको बता दें कि महिला कॉलेज की छात्राओं को मौलाना आजाद लाइब्रेरी में सदस्‍यता की इजाजत नहीं है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।