एनसीपी के समर्थन पर शिवसेना का बीजेपी पर निशाना, पवार की पार्टी को बताया चूहा
(MAHARASHTRA, India) शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा है, ‘(महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र) फडणवीस ने एक बार कहा था कि वह लोगों के लिए सरकार चलाना चाहते हैं। लेकिन आप ऐसे दल का समर्थन लेकर सरकार चलाने की योजना कैसे बना सकते हैं, जिसे राज्य के लोगों ने ही नकार दिया है।’ ‘क्या आप सरकारी खजाने को चूहे की तरह कुतर जाने वाले दल के समर्थन से विश्वास मत जीतेंगे?’’ अपने पूर्व सहयोगी (भाजपा) पर व्यंग्य कसते हुए शिवसेना ने कहा कि भाजपा विश्वास मत के दौरान अपना चेहरा बचाने के लिए शिवसेना का समर्थन लेने को राजी है लेकिन राज्य सरकार में शिवसेना की भूमिका के बारे में बातचीत को आगे ले जाने में यह टस से मस नहीं हो रही है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।