देश भर के 27 सार्वजनिक बैंकों के 8 लाख कर्मचारी हड़ताल पर
(Rajasthan, India) 10 वें वेतन समझौते को लेकर श्रम आयुक्त से हुई द्विपक्षीय वार्ता पर भी आईबीए की असहमति के बाद आज देशभर के बैंककर्मी हडताल पर हैं....यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर की गई इस हडताल में
देश के 40 बैंकों की 9 यूनियन्स के कर्मचारी हडताल पर हैं..प्रदेश में भी इस हडताल का असर देखने को मिल रहा है..राजधानी जयपुर में एलआईसी मुख्यालय पर बैंककर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और बैंक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की...इस हडताल के चलते प्रदेश की सार्वजनिक क्षेत्र की 4500 शाखाओं और ग्रामीण बैंकों की 1251 शाखाओं में काम ठप्प रहेगा.... प्रदेश के 30 हजार बैंककर्मी और अधिकारी आज हडताल पर हैं....इस हडताल से आज प्रदेस में दस अरब के 80 हजार चैक समाशोधन नहीं हो सकेंगे...इसके साथ ही करीब 6700 एटीएम में भी नया कैश नहीं डाला जाएगा....गौरतलब है कि समझौते में बैंककर्मियों ने 25 प्रतिशत वेतन बढोतरी महंगाई के अनुपात में बढाने की मांग की थी लेकिन आईबीए 11 प्रतिशत से ज्यादा बढोतरी को तैयार नहीं....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।