DDA की हाउसिंग स्कीम का ड्रॉ टला, तारीख पर सस्पेंस
(DELHI, India) डीडीए हाउसिंग स्कीम के लिए लकी ड्रॉ की तारीख अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दी गई है। ड्रॉ कब होगा अब इसका खुलासा 12 या फिर 13 तारीख की शाम तक ही हो सकेगा। दरअसल डीडीए को अब तक कई बैंकों से सही डेटा या फॉर्म नहीं मिले हैं। वहीं हजारों फॉर्म ऐसे हैं जिनमें सुधार के लिए शिकायतें आ रही हैं। फॉर्म में सुधार कराने वाले आवेदकों के लिए विकास सदन के रिसेप्शन में अलग से काउंटर बना दिया गया है। आवेदक 12 नवंबर शाम तक डीडीए दफ्तर जाकर खामियों को दूर कर सकते हैं। डीडीए ने अब तक मेगा ड्रॉ के कई मॉक ट्रायल किए हैं लेकिन डेटा अपलोडिंग में कई दिक्कतें आ रही हैं और समय भी ज्यादा लग रहा है। डीडीए के आखिरी आंकड़ों के मुताबिक करीब 10 लाख से ज्यादा लोगों ने हाउसिंग स्कीम में अर्जी दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।