(Chakrata, Dehradun)
मुख्य वन संरक्षक डीवीएस खाती ने बताया कि सोमवार देर रात कोलागढ़ इलाके के एक घर की छत पर पालतू कुत्ता मृत मिला और आंगन में तेंदुए के पंजे के निशान मिलने पर यह अंदाजा लगाया गया कि तेंदुआ छत पर चढ़ गया होगा और उसने पालतू कुत्ते को मार डाला होगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह जब घर के लोग जागे तो उन्होंने घर के आंगन में तेंदुए के पंजों के निशान देखे। इस घटना के बाद क्षेत्र में डर और घबराहट फैल गई, जिससे लोगों को निजात दिलाने के लिए वन विभाग ने गश्त बढ़ाने सहित कई उपाय किये। खाती ने बताया कि पिछले करीब 10 दिन से क्षेत्र के लोगों खासतौर से सुबह टहलने जाने वाले लोगों को मरे हुए बंदर और कुत्ते दिखायी दे रहे हैं और आशंका है कि उन्हें तेंदुए ने ही मारा होगा। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में वन अनुसंधान संस्थान और भारतीय सैन्य अकादमी के बीच रिमोट कंट्रोल कैमरा और तीन पिंजरे लगाये गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।