रक्सौल में विवाहिता को खुलेआम दुष्कर्म की धमकी
(Rajpur, Rohtas) एक तरफ जहां महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कठोर से कठोर नियम लागू करने की बात कह रही है वहीं दूसरी तरफ महिलाओं का शोषण और दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाना शायद सरकार के लिए चुनौती साबित हो रही है। ताजा घटना रक्सौल के सुन्दरपुर का है जहां एक विवाहिता को खुलेआम मनचलों ने दुष्कर्म की धमकी दी है। इस घटना से जहां पीड़िता अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है बल्कि उसका पूरा परिवार दहशत के साये में जीने को मजबूर है। वहीं घटना को लेकर पीड़िता के पति ने थाने में अपनी जान माल और अपनी पत्नी की सुरक्षा की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि पुलिस पीड़ित और उसके परिवार की रक्षा के प्रति कितनी संवेदनशील दिखती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।