देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर राजस्थान में भी
(Digod, Kota) देश के सरकारी 27 सार्वजनिक बैंकों के 8 लाख कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहे। हड़ताल में प्रदेशभर की साढ़े चार हजार से अधिक शाखाओं के तीस हजार से अधिक कर्मी शामिल थे। इन्होंने वेतनवृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। जयपुर में बैंक कर्मचारियों ने सुबह अंबेडकर सर्किल स्थित जीवन बीमा परिसर में इलाहाबाद बैंक के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया। यूनाईटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियन की ओर से बुधवार को बैंक हड़ताल के दौरान सभी सार्वजनिक बैंकों के कर्मी हड़ताल पर रहे। राजस्थान में कोटा हो या जोधपुर। जयपुर हो या चित्तौड़गढ़। सभी शहरों में आईबीए की असहमति के बाद बैंककर्मियों ने कामकाज का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया और वेतन वृद्धि की मांग रखी। बैंककर्मियों की हड़ताल के चलते लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।