(CHANDIGARH, India)
घटना के बाद से ही डॉक्टर फरार था। डॉक्टर को बुधवार रात बिलासपुर से 80 किलोमीटर दूर बालोदा से गिरफ्तार किया गया। बाद मे डॉक्टर को बिलासपुर लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं अस्पताल में अब भी 14 महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। बिलासपुर में लगाए गए नसबंदी कैंप में 13 महिलाओं की मौत हुई थी, वहीं गौरेला पेंडरा के नसबंदी कैंप में भी एक महिला की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस जारी कर बिलासपुर में नसंबदी से महिलाओं की मौत के मामले पर दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, आयोग ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रधान सचिव के माध्यम से राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है और घटना पर दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।