कांग्रेस ने श्रीनगर में केंद्रीय निर्वाचन नियंत्रण कक्ष की स्थापना की
(JAMMUandKASHMIR, India) कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष और सांसद सैफुद्दीन सोज ने श्रीनगर में केंद्रीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है जहां से विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में पार्टी नेताओं और उम्मीदवारों के बीच समन्वय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष के प्रमुख विधान पार्षद गुलाम नबी मोंगा होंगे और इसके सात सदस्य होंगे जो सूचनाएं मुहैया कराएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।