निकाय चुनाव के घमासान में बागियों ने बढ़ाई कांग्रेस और बीजेपी की चिंता,
(Bayana, Bharatpur) प्रदेश की 46 निकायों के लिए हो रहे चुनाव में बागियों की बगावत ने दोनों ही प्रमुख पार्टियों के माथे पर चिंता की लकीर खीच दी है। नाम वापसी का अंतिम दिन 14 नवंबर मध्यान्ह तीन बजे तक रहेगा। भाजपा-कांग्रेस में टिकट वितरण से नाराज बागी कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए सांसदों और विधायकों के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जहां आरएसएस पृष्ठभूमि के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के विरोध में ताल ठोक रखी है, उन्हें मनाने के लिए संघ के स्तर पर भी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जयपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा के करीब 40 से अधिक बागियों की जानकारी भाजपा मुख्यालय में बुधवार शाम तक पहुंच चुकी थी। वहीं कांग्रेस में भी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक पार्टी के पास करीब तीस बागियों के खडे होने की जानकारी पहंुची है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।