(MADHYAPRADESH, India)
भोपाल में टिकट वितरण से नाराज वरिष्ठ उपाध्यक्ष माणक अग्रवाल ने वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाते हुये अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी में टिकट वितरण से नाराज मानक अग्रवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर टिकट बांटने में मनमानी का आरोप लगाया है। उनका कहना हैं कि सुरेश पचैरी और शोभा ओझा के दबाव में उनके क्षेत्र होशंगाबाद और इटारसी में कमजोर लोगों को टिकट दिया गया है। माणक ने यह भी कहा है कि अगर पार्टी ने इन्दौर में उनकी पसंद के प्रत्याशी को मेयर का टिकट नहीं दिया तो फिर वे कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ देंगे। उल्लेखनीय हैं कि दो दिन पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में माणक अग्रवाल पर कुछ लोगों ने हमला भी किया था। तब भी उन्होंने सुरेश पचैरी समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया था। माणक के इस्तीफे पर कांग्रेस के अंदर ही दो तरह की प्रतिक्रिया हुयी है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के.केे. मिश्रा ने कहा है कि माणक अग्रवाल इस्तीफा देकर वापस लेते रहे हैं। वे वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें पार्टी फोरम पर अपनी बात कहनी चाहिए थी। जहां तक टिकट वितरण का सवाल हैं। इस काम में पूरी पारदर्शिता बरती गयी है।उधर सुरेश पचैरी खेमे ने माणक अग्रवाल पर पलट वार किया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह और भोपाल के पूर्व महापौर सुनिल सूद ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव को पत्र लिखकर माणक अग्रवाल को पार्टी से निकालने की मांग की हैं। राजीव सिंह का कहना हैं कि माणक अग्रवाल वरिष्ठ नेताओं पर अनर्गल आरोप लगाकर माहौल खराब कर रहे हैं। उन्हें तत्काल पार्टी से निकाला जाना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।