(DELHI, India)
नियामक ने निजी क्षेत्र की तीन बिजली वितरण कंपनियों की मांग पर अधिभार लगाकर शुल्क में वृद्धि की है। डीईआरसी के आदेश के मुताबिक, बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड के उपभोक्ताओं के लिए यह वृद्धि 7 प्रतिशत होगी, जबकि बीएसईएस राजधानी के उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिल पर 4.5 प्रतिशत अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के उपभोक्ताओं के लिए दर में ढाई प्रतिशत वृद्धि की गई है,, डीईआरसी चेयरपर्सन पी.डी. सुधाकर ने बताया कि बिजली वितरण कंपनियों को उनकी बिजली खरीद लागत वसूलने में मदद के लिए हमने बिजली दरें बढ़ाई हैं। अधिभार की फरवरी में दोबारा समीक्षा की जाएगी। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने बिजली की दरें बढ़ाए जाने की भारी आलोचना की है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे को केंद्रीय बिजली मंत्री पीयूष गोयल और उपराज्यपाल नजीब जंग के समक्ष उठाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।