बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में मराठी और मुस्लिमों के आरक्षण पर लगाई रोक
(MAHARASHTRA, India) कोर्ट ने लोक सेवा में मुस्लिमों को पांच फीसदी आरक्षण मुहैया कराने के राज्य सरकार के फैसले पर भी रोक लगाई लेकिन शिक्षण संस्थानों में उनके लिए आरक्षण को मंजूरी दी। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले पृथ्वीराज चव्हाण सरकार ने यह आदेश दिया था। गौर हो कि पिछली महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी नौकरियों में मराठियों को 16 फीसदी और मुसलमानों के लिए 5 फीसदी आरक्षण को मंजूरी दी थी। हालांकि यह फैसला सरकार ने चुनावी दांव खेलते हुए दोनों ही समुदायों को आरक्षण देने का फैसला किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।