कांकाणी चिंकार शिकार मामले में जिरह शुरू,,,,
(Bhopalgarh, Jodhpur) जोधपुर के कांकाणी में काले हिरण के शिकार के मामले में आरोपी फिल्म स्टार सलमान खान जोधपुर की अदालत में पेश हुए। सलमान सीजेएम ग्रामीण कोर्ट पहुचे जहाँ मामले में गवाह मांगीलाल के बयानों पर जिरह की जा रही । वाही आर्म्स एक्ट में भी मांगीलाल के तस्दीक की जाएगी। सलमान खान के साथ उनकी बहन अलवीरा भी मौजूद रही । यह मामला अक्टूबर, 1998 का है, जब सलमान राजस्थान में फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग कर रहे थे। उसी दौरान उन पर दो काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। इस मामले में सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू भी आरोपी हैं। इस केस में सलमान के लिए राहत की बात यह है कि उन पर आर्म्स एक्ट के तहत लगाई गई धारा-148 को हाइकोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है। इस मामले में सलमान दो बार जेल जा चुके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।