दिल्ली में बिजली के दाम बढ़ाने पर लगी रोक
(DELHI, India) दिल्ली में बिजली के बढ़े दाम वापस ले लिए गए हैं, इस फैसले पर आम आदमी पार्टी अपने हिस्से क्रेडिट ले रही है, आप नेता आशुतोष ने कहा कि जब हमनें बिजली के दाम बढ़ने का विरोध किया और आंदोलन करने को कहा तो सरकार ने इसे वापस ले लिया है, इससे पहले शनिवार से दिल्ली में बिजली के दामों में 7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी, डीईआरसी ने कहा है कि वह नए आंकड़ों पर विचार करेगी, दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने है जिसे देखते हुए राजनीतिक पार्टियों ने बिजली कीमत में बढ़ोतरी का विरोध किया था, दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेटरी कमिशन ने नैशनल कैपिटल में पावर टैरिफ गुरुवार को 7 पर्सेंट तक बढ़ाने का ऐलान किया था, यह बढ़ोतरी शनिवार से लागू होनी थी, रेग्युलेटर ने यहां बिजली पहुंचाने वाली तीनों प्राइवेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों की मांगें मानते हुए सरचार्ज लगा दिया था

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।