नीतीश का पीएम मोदी पर निशाना
(Athmalgola, Patna) सम्पर्क यात्रा के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने निकले जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है । संपर्क यात्रा के पहले ही दिन उन्होंने भाजपा के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए काले धन, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और न्यूनतम समर्थन मूल्य के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खरी-खरी सुनायी. आमतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेने से बचते रहे नीतीश ने मोदी जी कह कर हमला बोला. उन्होंने नरेंद्र मोदी के पुराने भाषण को जनता को सुना कर पीएम और भाजपा को एक्सपोज करने की अपील की. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जिस एनसीपी को मोदी जी ने भ्रष्टाचारवादी कांग्रेस पार्टी बताया था, अब उसी के समर्थन से महाराष्ट्र में सरकार चला रहे हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।