कुचामन में बदमाशों की गोली से हैड कांस्टेबल की मौत का मामला....
(Degana, Nagaur) नागौर जिले के कुचामन सिटी थाना के हैड कांस्टेबल फैज मोहम्मद के हत्या के आरोपी विजेन्द्र इंडाली और उसके एक साथी को पुलिस ने वारदात के कुछ घंटो के बाद ही गिरफ्तार कर लिया....पुलिस को आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा मे हथियारो का जखीरा और 45 से ज्यादा मोबाईल मिले है....वहीं पुलिस अधिकारियो ने संभावना जताई है कि आरोपी से पूछताछ मे प्रदेश से जुड़ी कई अपराधिक वारदातो का खुलासा होगा...साथ ही पुलिस का मानना है कि उसके कब्जे से जो हथियारो का जखीरा और बाकि चीजे बरामद हुई है उससे जाहिर है कि वो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक मे था... वहीं विजेन्द्र के गिरफ्तार हो जाने के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांसे ली है और पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट मे पेश कर रिमांड पर लेगी जिससे बड़े खुलासो का पता किया जा सके.....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।