(AbuRoad, Sirohi)
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम दास टंडन आबूरोड के ब्रह्माकुमारीज संस्थान में आयोजित अन्र्तराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे। जहां सम्मेलन के बाद मीडिया से रूबरू हुए और छत्तीसगढ में नसबंदी के बाद महिलाओं की मौत के मामले में कहा कि मामले में जो भी दोषी होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा। इस मामले में राज्य सरकार ने मामला दर्ज कर न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, कार्यक्रम के तहत छतीसगढ़ के राज्यपाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। राज्यपाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में महिलाओं के उत्थान के प्रयास किये जा रहे हैं और हर क्षेत्र मे पुरूष की तुलना में महिलाएं ज्यादा सफल हो रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने संस्था का जिक्र करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान भी बहनों द्वारा संचालित की जा रही है जो आध्यत्मिकता के क्षेत्र में और लोगों के जीवन को संवारने का काम किया जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।