(Amet, Rajsamand)
राज्य में पुलिस-प्रशासन की सजगता को लेकर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने रविवार को अजब-गजब तर्क दिया। कटारिया ने कहा कि प्रदेश में 44 हजार गांव में मात्र 70 हजार पुलिसकर्मी हैं। ऎसे में कहां-कहां ध्यान होगा? इससे पहले गृहमंत्री थुरावड़ के थाली का तालाब भागल में निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने वाली महिला और ग्रामीणों से मिलने पहुंचे। उन्होंने पूछा कि घटना के बाद अब तक पुलिस-प्रशासन और सरकार की सहायता-मदद से वे संतुष्ट हैं या नहीं। पीडिता के बडे पुत्र से उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा गलती तो तुम्हारी है। मोबाइल होने के बाद भी तुमने पुलिस को जानकारी नहीं दी।सीबीआई जांच पर उन्होंने कहा कि इससे मामला बहुत लंबा हो जाएगा। जब तक ग्रामीण सही बात नहीं बताएंगे एक भी गिरफ्तार आरोपित नहीं छूटेगा। मामला फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाएंगे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।