(DantaRamgarh, Sikar)
प्रदेश में महिला अत्याचार की घटनाए थमने का नाम नहीं ले रही है एक के बाद एक हो रही घटनाओं से जहां कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है वहीं सरकार की भी किरकीरी हो रही है । राजसमंद के बाद सीकर के दांतारामगढ़ क्षेत्र के गांव कांकरा में महिला को निर्वस्त्र करने की शर्मनाक घटना सामने आई है। इस बार पति ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की और फिर उसे निर्वस्त्र कर दिया। बाद में मुंह में कपड़ा ठूसकर उसे गांव के चौक पर घुमाया। महिला की दस वर्षीय बेटी ने मां पर कपड़ा डाला। पुलिस आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने बताया कि घटना रविवार दोपहर की है। चौक पर ग्रामीणों ने पत्नी को बचाने का प्रयास किया तो आरोपित ने नुकीला औजार दिखाकर किसी को पास नहीं आने दिया। महिला घर पहुंच कर बेहोश हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों की शादी को 20 वर्ष हो गए हैं। इनके तीन बच्चे भी हैं। आरोपित आदतन शराबी है। अक्सर नशे में घर आकर पत्नी के साथ मारपीट करता है। तंग आकर पत्नी दो वर्ष तक पीहर रही। बाद में पति ने फिर मारपीट नहीं करने का वादा किया तो वह डेढ़ वर्ष पहले ससुराल आई थी। लेकिन पति ने फिर मारपीट शुरू कर दी। आरोपित 15 वर्षीय बेटे को भी मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस अधीक्षक, सीकर डॉ. रवि का कहना है कि महिला ने पति पर आरोप गंभीर लगाए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।