(JHARKHAND, India)
केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री ने कहा कि लालू मुखिया का चुनाव लड़ने के भी योग्य नहीं हैं क्योंकि उनके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लग गया है । लेकिन वह चुनाव प्रचार कर रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के साथ मणिका में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। चारा घोटाला मामले में अदालत ने पिछले वर्ष 30 सितंबर को लालू यादव को दाषी करार दिया था जिसके कारण वह चुनाव लड़ने योग्य नहीं रहे।राम कृपाल यादव ने लालू पर आरोप लगाया कि वह अपने परिवार के नेता हैं नाकि राजद कार्यकर्ताओं के। उन्होंने उदाहरण दिया कि कैसे लालू ने लोकसभा चुनाव में टिकट उन्हें ना देकर अपनी बेटी को दे दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।