आॅनलाइन शाॅपिंग के विरोध में प्रदेशभर के इलैक्ट्राॅनिक उत्पाद विक्रेता हुए आॅफलाइन
(Rajasthan, India) आॅन लाइन बाजार के विरोध में प्रदेश के कम्प्युटर और मोबाइल बाजार बंद रहे। जयपुर में भी इसके विरोध का असर देखा गया,, साथ ही एक दिन का सांकेतिक बंद रख कर विरोध जताया गया। जयपुर के रायसर प्लाजा में सभी व्यापारियों ने एकत्रित होकर रोष जताया, साथ ही कहा कि आॅन लाइन बाजार से उनके व्याापार पर तो असर पडा ही है, साथ ही राज्य सरकार के राजस्व को भी इससे चूना लग रहा है। इससे बेरोजगारी भी बढ रही है। व्यापारियों ने मांग की है कि जल्द ही आॅन लाइन बाजार पर प्रतिबंध लगना चाहिए ताकि ग्राहकों से भी धोखाधडी ना हो और बाजार के व्यापारी को भी नुकसान ना हो। इलेक्ट्रोनिक्स उत्पाद के आन लाईन होने वाली ब्रिकी के विरोध में चित्तौडगढ़ में भी इलेक्ट्रोनिक्स की दुकाने बंद रहीं... सभी व्यापारियों ने कलक्टरेट पहुंचकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर आन लाईन इलेक्ट्रोनिक्स उत्पाद की बिक्री बंद करने की मांग की है....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।