बसों में लगेगा ट्रैकिंग सिस्टम
(Jaipur, Jaipur) राजस्थान रोडवेज की राज्य और अन्तर्राज्यीय मार्गों पर संचालित होने वाले बसों में व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम और पैसेंजर इन्फोरमेशन सिस्टम लगाया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम और रोजमार्टा टैक्नोलोजी के साथ 5 साल का अनुबंध किया गया है। निगम अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक भास्कर ए सावंत की उपस्थिति में यह एमओयू किया गया। इस अनुबंद के अनुसार रोडवेज द्वारा राज्य और अन्तर्राज्यीय मार्गो संचालित बसों में व्हीकल ट्रेकिंग डिवाइस, फ्यूल सेन्सर डिवाइस और बसों के अन्दर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। इस अनुबन्ध के अनुसार हर बस पर 560 रूपए प्रति माह खर्च होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।