मैट्रो के दूसरे चरण में अपनी संभावनाएं तलाशने के लिए सिंगापुर की टीम पहुंची जयपुर
(Amber, Jaipur) जयपुर मैट्रो के द्वितीय चरण को लेकर सिंगापुर के प्रतिनिधी मंडल के साथ यूडीएच विभाग के एसीएस अशोक जैन ने बैठक ली। सचिवालय में आयोजित इस बैठक में जेएमआरसी के चेयरमैन निहालचंद गोयल और जेएमआरसी के कई इंजीनियर्स भी मौजूद रहे। बैठक में सीधे तौर पर सिंगापुर के प्रतिनिधि मंडल को जयपुर मैट्रो के द्वितीय चरण में निवेश करने के न्यौता दिया गया। इस दौरान सिंगापुर के प्रतिनिधी मंडल ने भी जयपुर मैट्रो द्वितीय चरण के रूट पर उपलब्ध होने वाली सवारियों की जानकारी मांगी। इधर बैठक में जैन ने एसएमआरटी के ऑपरेटर्स को उपयुक्त फाइनेन्स मॉडल उपलब्ध कराने की भी बात कही। इस दौरान उन्होंने जयपुर मैट्रो के प्रथम चरण का प्रेजेन्टेशन भी दिया। यूडीएच एसीएस अशोक जैन और जेएमआरसी के चेयरमैन निहालचंद गोयल ने भी सिंगापुर प्रतिनिधि मंडल से कई जानकारी मांगी। उन्होंने सिंगापुर के मैट्रो प्रोजेक्ट एसएमआरटी के बारे में जानकारी मांगी। जेएमआरसी के चेयरमैन अशोक जैन ने कहा कि द्वितीय चरण के लिए सिंगापुर या कोई भी अन्य निवेशक के लिए अच्छा अवसर है। वही, जयपुर की जनता को मैट्रो में यात्रा करने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पडेगा। प्रथम चरण के सभी ट्रायल लगभग पूरे हो चुके हैं और दिसंबर तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जेएमआरसी के चेयरमैन निहालचंद गोयल ने बताया कि अब केवल सेफ्टी कमिश्नर के ट्रायल बकाया है, उनके पूरे होते ही कार्य अंतिम चरण की ओर रफ्तार पकडेगा। गोयल ने बताया कि मार्च 2015 तक जयपुर के यात्रियों को मैट्रो का सफर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।