(DELHI, India)
हीरो लीप एक ग्लोबल स्कूटर है जिसें पहली बार नई दिल्ली में आयोजित 2014 ऑटो एक्सपो के दौरान डिस्पले किया गया था। इसें भारत के अलावा अन्य देशों में बिक्री के लिए जारी किया जाएगा। कंपनी का उद्देश्य इस स्कूटर की 6000 ईकाइया हर साल बनाकर बेचने की है। हीरो लीप स्कूटर में 124सीसी का इंजन दिया गया है इसके अलावा इसें इलेक्ट्रिक मोड में चलाने के लिए 8केवी की एक इलेक्ट्रिक मोटर भी दी गई है। इसके जरिए यह 60 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। हालांकी इस स्कूटर की कीमत के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। इन दोनों तकनीक के चलते इसें बेस्ट माइलेज देने वाला स्कूटर भी माना जा रहा है। इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में ऐलान किया है जल्द ही वह कार सेगमेंट में भी कूदने वाली है। कंपनी की कार के साथ-साथ कॉमर्शियल वाहन भी लॉन्च करने की योजना है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।