46 निकायो में आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार,,,,,
(Bayana, Bharatpur) प्रदेश के 46 निकायों में 22 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए आज शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके साथ ही कोई भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी सार्वजनिक सभाएं, जुलूस और लाउड स्पीकर के जरिए प्रचार नहीं कर सकेंगे। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से चुनाव प्रचार पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही प्रत्याशी और उनके समर्थकों का घर-घर जनसंपर्क कर वोट मांगने पर जोर रहेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश बसवाला ने बताया कि नगर निगम चुनाव में निष्पक्ष और शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए 18 एरिया और 172 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए है। ये एरिया , सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान होने तक अपने क्षेत्र में निगरानी करेंगे। पुलिस अधिकारियों से लगातार संपंर्क में रहते हुए काम करेंगे। इधर सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के सभी 13 वार्डों में भाजपा की ओर से आज वाहन रैलियां निकाली जाएगी। सांगानेर बस स्टैण्ड पर आज आम सभा होगी जिसे प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और सासंद रामचरण बोहरा सहित विभिन्न पार्टी पदाधिकारी संबोधित करेंगे। राजधानी जयपुर में 22 नवंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर पुलिस कमिश्नरेट अलर्ट हो चुका है। इस दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था को देखते हुए पुलिस के करीब दो सौ अधिक जवानों ने शहर में भट्टा बस्ती थाना इलाके से आमेर थाना इलाके तक फ्लैग मार्च किया। शहर के भट्टा बस्ती इलाके से पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस और एसटीएफ के साथ आरएसी के जवानों ने शहर के उत्तर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस उपायुक्त उत्तर प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च जिला प्रशासन की ओर से चुनावी तैयारियों का एक हिस्सा है, जिसके जरिये आम जनता को संदेश दिया जाता है कि वे निडर और निष्पक्ष होकर मतदान करें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।