(India)
मिनी 5-डोर कंपनी की नेक्स्ट जेनरेशन कार है। खूबसूरत डिजाईन और नई टेक्नॉलजी के सहयोग से बनाई गई इस मिनी कार के जरिए युवाओं को लुभाने की कोशिश की है। कंपनी ने इस इस कार के स्पोर्टी लुक, हैंडलिंग और प्रीमियम स्टाइल को अधिक बेहतर बनाने की कोशिश की है। कंपनी ने 5 दरवाजों वाली मिनी कूपर डी पहली बार देश में पेश की है। कंपनी 3 दरवाजों वाला मॉडल 2012 से बेच रही है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष फिलिव वॉन सार ने कहा कि कंपनी देश में मिनी की 1000 यूनिट्स बेच चुकी है। उन्होंने कहा, 'पहली बार हम स्माल कार सेगमेंट में 5 दरवाजे वाला मॉडल मिली कूपर पेश कर रहे हैं।' यह गाड़ी केवल 6.7 सेकंड में 100 किलोमीटर की गति से चलने लगेगी और अधिकतम 233 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है। वहीं 3-डोर मिनी अधिकतम 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। मिनी 5-डोर में भी 3-डोर वैरिएंट की तरह 1.5 लीटर, 3-सिलेंडर ट्विन पावर टर्बो इंजन दिया गया है। 134 बीएचपी का पावर और 220 एनएम का टॉर्क देता है। यह गाड़ी 9.2 सेकंड में शून्य से 100 किलोमीटर तक की गति पकड़ सकती है। मिनी 3-डोर की कीमत 31.85 लाख रूपये तथा मिनी 5-डोर की कीमत 35.20 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।