विवादित बयानबाजी से मांझी को मिला पार्टी का अल्टीमेटम
(BIHAR, India) जदयू के महासचिव केसी त्यागी ने कहा है कि अगर मांझी विवादित बयानों से बाज नहीं आए तो उन पर कार्रवाई भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि मांझी के ऐसे बयानों से पार्टी की छवि खराब हो रही है। बयानों से समाज को भी नुकसान हो रहा है। मांझी को अंतिम मौका दिया जा रहा है। ऐसे बयानों से पार्टी के नेता असहज महसूस कर रहे हैं। इससे पहले पार्टी के अध्यक्ष शरद यादव भी नाराज चल रहे हैं। मुख्यमंत्री अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करें। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को कहा था कि वह बिहार के सातों केंद्रीय मंत्रियों को बिहार में घुसने नहीं देंगे। इस बयान के बाद सियासी हलके का पारा गर्म हो गया। पार्टी के अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि लोकतंत्र में कोई किसी को आने -जाने से नहीं रोक सकता है। इससे पहले भी सीएम ने विवादित बयान देते हुए सवर्णो को बाहरी बताया था। इस बयान के बाद भी काफी शोर मचा था। उनके पार्टी के नेता भी मुखर हो गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।