(Pokaran, Jaisalmer)
मामला धूड़सर का है जहां सौर ऊर्जा प्लांट में रोजगार को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया.. जिसके चलते सौर ऊर्जा प्लांट पुलिस की छावनी में तबदील हो गया.. वहीं ग्रामीणों की ओर से दी गई आंदोलन की चेतावनी के कारण पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और वहीं ग्रामीणों को समझाइश कर आंदोलन स्थगित करवा दिया गया... लेकिन पुलिस व प्रशासन की ओर से एहतियात के तौर पर पुख्ता प्रबंध किए गए थे.... वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में करीब 300 पुलिसकर्मियों ने सौर ऊर्जा प्लांट पर मोर्चा संभाल रखा था वहीं भारी संख्या में तैनात जाब्ते के कारण यहां रेलमपेल लगी रही
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।