तीसरा चरण में नामांकन का आज अंतिम दिन
(JHARKHAND, India) झारखंड विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है । अबतक तीसरे चरण के लिए कुल 220 नामांकन किये गये हैं। इनमें कोडरमा में 10, बरकट्टा में 12, बरही में 12, बड़कागांव में 13, रामगढ़ में 11, मांडू में 15, हजारीबाग में 17, सिमरिया में 11, धनबाद में 14, गोमिया में 08, बेरमो में 09, ईचागढ़ में 21, सिल्ली में 07, खिजरी में 18, रांची में 12, हटिया में 21 और कांके में 09 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है । नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 22 नवंबर को स्क्रूटनी होगी और 24 नवंबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।