75 साल के हुए मुलायम सिंह यादव, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
(BakshiKaTalab**, Lucknow) इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। पीएम मोदी ने मुलायम के लिए ट्वीट किया, ‘मुलायम सिंह यादव जी के जन्मदिन पर मैं उन्हें बधाई देता हूं और प्रार्थना करता हूं कि वह दीर्घायु हों और स्वस्थ जीवन जियें।’ मुलायम आज 75 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर शुक्रवार से उत्तर प्रदेश के रामपुर में दो दिवसीय भव्य आयोजन को लेकर विवाद उठ गया है। शुक्रवार को मुलायम विक्टोरिया शैली की एक आयातित बग्घी में बैठे और करीब 40 मंत्री उनके जन्मदिन के सिलसिले में एकत्रित हुए। बग्घी से मुलायम जौहर विश्वविद्यालय की ओर गए जहां वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बग्घी में उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मंत्री आजम खान बैठे तथा बड़ी संख्या में सपा समर्थक साथ गए। इस भव्य आयोजन के लिए धन के स्रोत के बारे में पूछने पर गुस्साए खान ने कटाक्ष किया कि यह पैसा आतंकवादी गुट तालिबान और अपराध जगत के सरगना दाउद इब्राहिम के पास से आया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।