ममता का केंद्र मोदी सरकार पर हमला।
(Kolkata, Kolkata) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि केंद्र सरकार उनसे सेक्युलर दलों का साथ देने का बदला ले रही है। तृणमूल कांग्रेस नेता बनर्जी ने कहा कि उनके सांसद सृंजॉय बोस को इस वजह से गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह नेहरू समिट में गई थीं। सृंजॉय बोस को सीबीआई ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। बोस पर शारदा घोटाले में शामिल होने के आरोप हैं। ममता ने कहा कि बीजेपी उनसे बदला ले रही है। उन्होंने सीबीआई पर भी सवाल उठाया और कहा कि उसकी निष्पक्षता सवालों के घेरे में है। बनर्जी ने कहा, उन्होंने हमारे सांसद को गिरफ्तार किया क्योंकि मैं सेक्युलर दलों की बैठक में गई। मैं हजार बार ऐसी बैठकों में जाऊंगी। उन्होंने सीधे-सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि उनके हर हमले का हम राजनीतिक तरीके से करारा जवाब देंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।