(JAMMUandKASHMIR, India)
उमर ने पूर्वानुमान व्यक्त किया कि भाजपा को घाटी में ‘‘मुट्ठी भर वोट’’ ही मिलेंगे, उमर ने उन्हें और उनकी सरकार को छह साल तक समर्थन देने के लिए कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की तारीफ की और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज सहित कांग्रेस के कुछ ऐसे नेताओं की आलोचना भी की जिन्होंने राज्य में ‘‘कभी भी नेशनल कांफ्रेंस को स्थिर नहीं होने दिया’’ मुख्यमंत्री ने एक न्यूज चैनल पर दिए गए एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘घाटी में लोग यदि भाजपा को वोट देंगे तो यह देखकर मुझे काफी हैरत होगी, उन्हें मुट्ठी भर वोट ही मिलेंगे, कुछ यहां, कुछ वहां. :घाटी में भाजपा का: कोई बड़ा असर नहीं होगा.’’ उमर ने चुनावों में अपनी पार्टी की संभावनाओं को लेकर भी भरोसा जाहिर किया, यह पूछे जाने पर कि क्या चुनावी नतीजे आश्चर्यजनक होंगे, उन्होंने कहा, ‘‘मैं निश्चित तौर पर इसे लेकर आशान्वित हूं.’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अपने कार्यकाल में विकास के लिए कई कदम उठाए हैं, उन्होंने कहा, ‘‘पिछले छह सालों में आतंकवाद सबसे निचले स्तर पर है, अच्छा खासा विकास हुआ है, राज्य के विभिन्न हिस्सों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।