दुनिया की सबसे कामयाब इलेक्ट्रिक कार भारत में पहली बार
(India) भारतीय बाजार में इसकी कीमत भी बेहद किफायती रखने की बात कही जा रही है। टेस्ला भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए अभी थर्ड जेनरेशन कार पर काम कर रही है। यह एक 4-डोर सेडान होगी जिसका कोड नेम टेस्ला मॉडल 3 रखा गया है। ईकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला मॉडल 3 की कीमत 30,000 से 40,000 डॉलर (करीब 18-24 लाख रुपए) के बीच में होगी। टेस्ला के वर्तमान मॉडल, टेस्ला मॉडल एस की कीमत लगभग 10,0000 डॉलर (61 लाख रुपए) है।हाल ही में कंपनी ने टेल्सा डी मॉडल इलेक्ट्रिक सेडान के नाम से उतारा है। दो इंजन वाली ये कार ऑल व्हील ड्राइव पर आधारित है। इसमें एंटी कॉलिजन फीचर का इस्तेमाल किया गया है जो कोहरा, बर्फ और रेत में कार को स्केन करने का काम करता है। इस मॉडल को लॉस एंजेलिस में एक इवेंट के दौरान प्रदर्शित किया गया है। नई कार तीन अलग-अलग वर्जन 60क्, 85क् और टॉप मॉडल च्85क् में मौजूद होगी।कार कंपनी फोर्ड ने अपनी नई अपडेट ईकोस्पोर्ट कॉम्पेक्ट एसयूवी कार की टेस्टिंग शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस कार को यूरोपियन मार्केट में उतार सकती है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।