(Jaipur, Jaipur)
प्रदेश में एमबीबीएस की सीटों में 200 सीटों की बढोतरी की जा रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उदयपुर, कोटा और झालावाड़ के मेडिकल कॉलेजों में इन सीटों की बढोतरी के लिए 267 करोड रूपये की राशि उपलब्ध कराने के लिए सहमति दे दी है। चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने बताया कि हाल ही में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ नई दिल्ली में आयोजित बैठक में प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों की इन 200 सीटों की बढोतरी के लिए 267 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराने पर सहमति हुई। राठौड़ ने बताया कि उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज में 100, कोटा के एमबीएस मेडिकल कॉलेज में 50 और झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में 50 सीटों की बढोतरी होगी, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में आयोजित इस बैठक में संयुक्त सचिव चिकित्सा शिक्षा डा. एस.पी.सिंह ने भाग लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।