(Asind, Bhilwara)
इससे पहले भी स्मृति यहां आ चुकी हैं, पिछली बार जब वो यहां आई थी तो पंडित नत्थू लाल ने उन्हें बताया था कि वो राजनीति में बड़ा पद हासिल करने वाली हैं, स्मृति ईरानी ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि मेरे पास जन्मपत्री नहीं है, मैं लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाना छोड़ दूंगी, अब बड़ा पद जब हासिल हो गया तो स्मृति ने पंडित जी को धन्यवाद दिया और आगे की चिंता के लिए हाथ फैला दिए, बताया जा रहा है कि स्लेट पर लिखकर पंडित जी ने स्मृति को उनके आने वाले दिनों के बारे में बताया, रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्योतिषी नाथू लाल व्यास ने दावा किया कि स्मृति एक दिन देश की राष्ट्रपति बनेंगी, ये अलग बात है कि विरोधी उनपर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं, करीब चार घंटे तक देश की शिक्षा मंत्री दिल्ली से पांच सौ किलोमीटर दूर भीलवाड़ा के कारोई में ज्योतिषी के घर में रहीं, इस दौरान उनके पति और परिवार के लोग भी थे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।