एक बार फिर चला वसुंधरा राजे का जादू
(India)
राजस्थान में छह नगर निगमों समेत 46 निकायों के लिए हुए चुनावों में एक बार फिर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जादू चला है। निकाय चुनाव के आए परिणाम में बीजेपी का पांच नगर निगमों में अपना बोर्ड बनना तय हो गया है। इस जीत पर सीएम राजे ने ट्वीट कर राजस्थान की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए प्रदेशवासियों और सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं की आभारी हूं। राजे ने कहा कि लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में विश्वास जताकर प्रदेश में जीत का यह परचम फहराया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।