बाहुबली मंत्री राजा भैया ने छात्रों को दी नैतिक शिक्षा
(UTTARPRADESH, India) राज्य के खाद्य एवं जन आपूर्ति मंत्री राजा भैया ने लखनऊ के नामी स्कूल के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस मौके पर कहा कि जब पूरा विश्व शिक्षा नाम भी नहीं जानता था तब भारत एक पूर्ण विकसित देश था। उन्होंने कहा कि आज दुनिया जो ग्रहों की दूरियां, चंद्र गृहण और सूर्य ग्रहण आदि के बारे में जानती है उसका ज्ञान भारत ने दिया। शून्य भारत ने दिया। उन्होंने कहा जो काशी का पंचांग है वह हजारों साल पहले आर्यभट्ट का बनाया हुआ है। खास बात यह भी है कि यह सब बिना किसी तकनीक के किया गया है। उन्होंने कहा कि हमने पश्विमी देशों की संस्कृति से अच्छाइयां कम और बुराइयां ज्यादा अपनाईं हैं। राजा भैया ने आगे कहा कि जब भारत विश्व गुरू था तब पश्चिमी देशों के लोग पाषाण काल में जी रहे थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।