युवाओं ने भी किया निराश
नकाय चुनाव में पायलट को सबसे बड़ा झटका यवाओं ने दिया है। कांग्रेस के युवा प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने निकाय चुनावों में युवाओं को खासी अहमियत देते हुए करीब 40 फीसदी टिकट युवाओं को दिए थे। इसकी एक वजह ये बताई गई थी कि इससे युवा मतदाताओं का साथ पार्टी को मिलेगा,पर यहां भी पार्टी के युवा प्रत्याशी पायलट की उम्मीद पर खरे नहीं उतर पाए। अधिकांश युवा प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा।
पायलट ली हार की जिम्मेदारी
इधर चुनाव नतीजे कांग्रेस के विपरीत आने के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस की हार स्वीकार करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि उन्हें और उनकी पार्टी को जनादेश का स्वीकार है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने निकाय चुनावों में काफी मेहनत की थी लेकिन परिणाम उनके अनुकूल नहीं आए। उन्होंने कहा कि अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो विधानसभा और लोकसभा चुनाव से ज्यादा वोट कांग्रेस निकाय चुनावों में मिले हैं। कांग्रेस के लोग विपक्ष में रहकर जनता के हक के लिए लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अब पंचायत चुनाव हैं। कांग्रेस के लोग आज से ही इसके लिए जुट जाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।