(Amber, Jaipur)
जयपुर-नगर निगम में दो तिहाई बहुमत से सत्ता में आई भाजपा का महापौर को लेकर हुए मंथन में निर्मल नाहटा को चुन लिया गया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने भी इस नाम पर हरी झंडी दे दी। इससे पहले मंथन बैठक में पार्टी वरिष्ठ नेता ओकार सिंह लखावत, शहर भाजपा अध्यक्ष संजय जैन, सहित सभी विधायकों ने पार्षदों के साथ हुए मंथन में इस नाम पर एक राय बनाई। जैन समुदाय से संबंध रखने वाले नाहटा का नाम पहले महापौर की दौड़ में सबसे पीछे था। महापौर के पद के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे अशोक लाहोटी को किसी भी बड़े भाजपा नेता का समर्थन नहीं मिल पाया। सूत्रों की माने मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने नाहटा का नाम महापौर पद के लिए आगे बढ़ाने में खास भूमिका निभाई। नाम की घोषणा के बाद नाहटा ने होटल से बाहर आकर सभी पार्षदों का महापौर चुनने के लिए आभार जताया और जयपुर को वल्र्ड क्लास सिटी बनाने में पूरी कोशिश करने की बात कही.। जयपुर के निजी होटल में लंबी मंत्रणा के बाद महापौर चुने गए निर्मल नाहटा ने नगर निगम कार्यालय जाकर अपना नामांकन भरा। इस मौके पर उनके साथ केबिनेट मंत्री अरुण चतुर्वेदी, पार्टी के वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह लखावत, शहर भाजपा अध्यक्ष संजय जैन सहित कई नेता मौजूद थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।