आज शाम तक आ सकता है शिक्षक सहायक भर्ती पर अहम फैसला
(Amber, Jaipur) राजस्थान हाईकोर्ट शिक्षा सहायक भर्ती से सम्बन्घित करीब 1700 याचिकाओं पर बुधवार शाम तक अपना फैसला सुना सकता है। इस मामले में सुनवाई पिछले दिनों ही पूरी हो गई थी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुनील अंबवानी और वी एस सिराधना की बेंच ने पिछले दिनों मामले की सुनवाई पूरी कर ली थी। इन याचिकाओं के कारण 2013 में शुरू शिक्षा सहायक पदों पर होने वाली सीधी भर्ती अटकी हुई है। पिछले साल जब ये याचिकाएं दायर हुई थी। तब हाईकोर्ट को आधी रात तक खोलना पड़ा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।