मराठा आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार-विनोद तावडे
(Mumbai, Mumbai) यह जानकारी शिक्षा मंत्री विनोद तावडे ने दी। मराठा आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सरकार को क्या भूमिका लेनी चाहिए, इस बारे में बुधवार को मंत्री विनोद तावडे के मंत्रालय स्थित ऑफिस में सरकार और मराठा नेताओं की बैठक हुई। इसी बैठक में अगले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने का फैसला लिया गया। बैठक में यह फैसला भी लिया गया कि महाधिवक्ता मुकुल रोहतगी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार का पक्ष रखेंगे। बुधवार को मंत्रालय में हुई इस बैठक में विरोधी पक्ष नेता एकनाथ शिंदे, सहकारिता मंत्री चंद्रकांत पाटील, एनसीपी नेता अजित पवार, आरपीआई नेता अविनाश महातेरकर और शिवसंग्राम के नेता विनायक मेटे शामिल थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।