(Amber, Jaipur)
नई प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का ऐलान जल्द होने वाला है। माना जा रहा है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में ही कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट नए नामों पर चर्चा के लिए नई दिल्ली गए हुए हैं और नामों पर चर्चा करने में जुटे हैं। वहीं आलाकमान ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क साधकर नई कार्यकारिणी के चयन में राय जानने की कोशिश की है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार पायलट नई कार्यकारिणी में युवाओं के ज्यादा से ज्यादा तरजीह देने के पक्ष में है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।