(Amber, Jaipur)
राजस्थान-जीत की बधाई के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनावों का नया टारगेट दिया गया है, साथ ही निकाय चुनाव के रिजल्ट को दोहराने और ऐतिहासिक रिजल्ट की बात की गई है। भाजपा कार्यालय में आयोजित पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक में पंचायत चुनावों पर चर्चा हुई, साथ ही मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने निकाय चुनाव की जीत के लिए सभी को बधाई दी और अब राज्य सरकार के वर्ष भर के कार्यकाल पर होने वाले कार्यक्रम और पंचायत चुनावों के लिए कार्यर्कातओं को तैयारी के निर्देश दिए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि पार्टी ने पंचायत चुनावों के लिए संभाग और जिला स्तर पर कमेटी गठन करने का निर्णय लिया है,, वहीं राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे करने पर जयपुर में एक बडा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,,,जिसकी तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं को संदेश दिया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।