बूंदी में सेना भर्ती के दौरान  फर्जी दस्तावेजों के साथ 43 अभ्यर्थियों पकड़े
(RAJASTHAN, RAJASTHAN) बूंदी में चल रही सेना भर्ती में आर्मी इंटेलीजेंस यूनिट और सेना भर्ती कार्यालय ने उत्तरप्रदेश से फर्जी दस्तावेज लेकर आए 43 अभ्यर्थियों को पकड़ा है। इस मामले में दलालों द्वारा अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर सेना में भर्ती करवाने का अंदेशा भी जताया जा रहा है। शनिवार को दौड में पास हुए इन अभ्यर्थियों के पास से सेना की इंटेलीजेंस टीम ने फर्जी मूल निवास और चरित्र प्रमाण पत्र बरामद किए। कोटा स्थित सेना भर्ती कार्यालय के कर्नल कमल उप्रेती ने बताया कि शनिवार को कोटा और बारां जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती चल रही थी। इसमें 43 अभ्यर्थी फर्जी दस्तावेज के साथ पकडे गए। सभी अभ्यर्थी उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद और आगरा के निवासी हैं। इनके पास जो मूल निवास प्रमाण पत्र मिले हैं, उन पर कोटा लाडपुरा तहसीलदार के हस्ताक्षर औरमोहर लगी हुई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।