होंडा ने भारत में उतारी 31.50 लाख रुपए की बाइक
(India) कंपनी ने ऑटो एक्सपो में अपनी दमदार और आकर्षित बाइक होंडा गोल्ड विन को पेश किया था। होंडा ने अब गोल्ड विंग बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की सबसे एडवेंचर बाइक में से एक है। इस बाइक में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जिसको एक बाइक में सोचना मुश्किल है। इस बाइक में आपको एयर बैग सिस्टम, 5 स्पीड गियर बॉक्स, म्युजिक सिस्टम, जीपीएस, नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। श्गोल्ड विंग-जीएल 1800 बाइक की शुरुअती कीमत 28.50 लाख रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) तय की गई है। होंडा गोल्ड विंग 6 सिलेंडर और 1,832 सीसी इंजन के साथ दौड़ती है। इसकी सीट आप अपने हिसाब से सेट करते हैं। यह दो अलग-अलग वर्जन में उपलब्ध होगी। जहां गोल्ड विंग ऑडियो कंफर्ट की कीमत 28.5 लाख रुपए और गोल्ड विंग एयरबैग की कीमत 31.5 लाख रुपए है। इसमें 6 स्पीकर सिस्टम, कॉमन ब्रेकिंग सिस्टम (सीबीएस) और एक एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) सहित ढेर सारी खूबियां हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।