दसवें वेतन समझौते को लेकर कल देशव्यापी आंदोलन
(Amber, Jaipur) राजस्थान-24 माह से लंबित बैंककर्मियों के दसवें वेतन समझौते को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स फिर से आंदोलन को आमादा है। बैंक कर्मी फोरम के आह्वान पर 1 दिसंबर को देश के सभी बैंक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। देशभर के 10 लाख बैंक कर्मी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लाॅइज यूनियन के महासचिव महेश मिश्रा ने बताया कि राजस्थान में भी सभी 9 बैंक संगठनों से जुड़े बैंक कर्मी प्रदर्शन करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।