(DELHI, India)
अगले साल के शुरू में होने जा रहे दिल्ली विधानसभा के चुनाव को देखते हुए इस विधेयक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, ‘राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र दिल्ली विधि (विशेष उपबंध) संशोधन विधेयक 2014’’ पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने हालांकि कहा कि दिल्ली में आसन्न चुनाव के कारण यह विधेयक नहीं लाया गया है बल्कि वर्तमान कानून की अवधि 31 दिसंबर 2014 को समाप्त हो रही थी, इसके कारण यह विधेयक लाया गया, इसके साथ ही शहरी विकास मंत्री द्वारा कट आफ सीमा को वर्ष 2007 से बढ़ाकर मार्च 2014 किए जाने की दिल्ली के सांसदों की मांग को स्वीकार करते हुए इसे, जून 2014 तक किए जाने के संबंध में एक संशोधन विधेयक भी पेश किया जिसे सदन ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी, नायडू ने कहा कि सरकार कुछ अनधिकृत कालोनियों को नियमित करने के बारे में दिल्ली के सांसदों एवं अन्य पक्षों से चर्चा हुई है, इस दिशा में आगे बढ़ने के क्रम में वह दिल्ली में चुनी हुई सरकार का इंतजार कर रहे हैं
मंत्री ने कहा कि दिल्ली में संगम विहार, सोनिया विहार, बुरारी, बदरपुर, महावीर एन्क्लेव, विश्वास नगर जैसे इलाकें हैं जो पूरी तरह से अव्यवस्थित ढंग से बसे हैं. यह एक चित्र है. दूसरा चित्र यह है कि कुछ लोगों का कहना है कि दिल्ली देश की राजधानी है, यहां अनधिकृत निर्माण बढ़ रहा है और सुंदरता खराब हो रही है. हम दिल्ली की सुन्दरता से कैसे समझौता कर सकते हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।